दोस्तोंइस पोस्ट में हम हिंदी भाषा की वर्णमाला (Hindi Varnamala) के बारे में पढ़ने जा रहें है। जैसा की आप सभी जानते हैं कि भाषा की सबसे छोटी इकाई वर्ण होती है तथा इसे लिखने का अपना एक क्रमबद्ध तरीका होता है।
इस पोस्ट में हम आपको हिंदी वर्णमाला (Hindi Varnamala) की पूरी जानकारी प्रदान करेंगे। हिंदी भाषा का साहित्य बहुत बड़ा है जिसे आप को समझने के लिए सबसे पहले हिंदी वर्णमाला की पूरी जानकारी होनी चाहिए। इस पोस्ट में हम जानेंगे कि हिंदी वर्णमाला क्या है और इसमें कितने स्वर और व्यंजन होते हैं।
हिंदी वर्णमाला स्वर और व्यंजन | Hindi Alphabet Vowels and Consonants
मुख्य रूप से हिंदी में उच्चारण के आधार पर 45 वर्ण होते हैं। जिसमें 10 स्वर तथा 35 व्यंजन है। लेकिन लेखन के आधार पर हिंदी वर्णमाला में 52 वर्ण है। जिसमे 13 स्वर + 35 व्यंजन + 4 संयुक्त व्यंजन हैं। उपरोक्त चित्र में दर्शाया गया है।
हिंदी वर्णमाला को दो भागों में बाँटा गया है।

1. स्वर
2. व्यंजन
स्वर
जिस किसी भी वर्णों का उच्चारण बिना किसी अवरोध के तथा बिना किसी दूसरे वर्ण की सहायता से होता है। उन्हें स्वर कहते हैं। स्वर मुख्य रूप से बोले जाने वाले वर्ण होते हैं। स्वरों की कुल संख्या 13 है। जो निम्न प्रकार से हैं।
स्वर
अ | आ | इ | ई | उ | ऊ | ऋ |
ए | ऐ | ओ | औ | अं | अः |
व्यंजन
जिस किसी भी वर्ण को स्वर की सहायता से बोला जाता हैं। उन्हें व्यंजन हैं। सभी व्यंजन के उच्चारण में ‘अ’ स्वर मिला हुआ होता है। मुख्यतः व्यंजनों की संख्या 33 मानी जाती है। लेकिन द्विगुण व्यंजन ड़, ढ़ को मिलाकर इनकी संख्या 35 हो जाती है। एवं चार संयुक्त व्यंजन क्ष, त्र, ज्ञ तथा श्र हैं।
व्यंजन
क | ख | ग | घ | ङ |
च | छ | ज | झ | ञ |
ट | ठ | ड | ढ | ण |
त | थ | द | ध | न |
प | फ | ब | भ | म |
य | र | ल | व | श |
ष | स | ह | क्ष | त्र |
ज्ञ | ड़ | ढ़ | श्र |
Hindi Varnamala in English | Hindi Alphabet in English
आज के समय में हिंदी को भी अंग्रेज़ी में टाइप करके ही लिखा जाता है जिसे हिंगलिश कहते है इसलिए हिंदी वर्णमाला को अंग्रेज़ी में भी जानना हमारे लिए आवश्यक है. निचे यहाँ हम हिंदी के प्रत्येक अक्षर को हम अंग्रेजी (English)हिंदी में लिखना बता रहे हैं.
स्वर
अ (A) | आ (Aa) | इ (I) | ई (Ee) | उ (U) | ऊ (Oo) | ऋ (Ri) |
ए (E) | ऐ (Ai) | ओ (O) | औ (Au/Ou) | अं (An) | अः (Ah) |
व्यंजन
क (Ka) | ख (Kha) | ग (Ga) | घ (Gha) | ङ (Nga) |
च (Cha) | छ (Chha) | ज (Ja) | झ (Jha) | ञ (Nya) |
ट (Ta) | ठ (Tha) | ड (Da) | ढ (Dha) | ण (Na) |
त (Ta) | थ (Tha) | द (Da) | ध (Dha) | न (Na) |
प (Pa) | फ (Pha) | ब (Ba) | भ (Bha) | म (Ma) |
य (Ya) | र (Ra) | ल (La) | व (Va) | श (sha) |
ष (Sha) | स (Sa) | ह (Ha) | क्ष (Ksha/x) | त्र (Tra) |
ज्ञ (Gya) | ड़ (Da) | ढ़ (Dha) | श्र (Shra) |
Hindi Varnamala Chart | हिंदी वर्णमाला चार्ट
हिंदी वर्णमाला चार्ट (Hindi Varnamala Chart) में सभी वर्णों को लिखा जाता है। हिंदी वर्णमाला चार्ट (Hindi Varnamala Chart) को देवनागरी लिपि में लिखा गया है। देवनागरी लिपि के अतिरिक्त हिंदी को ‘कैथी’ और ‘महाजनी’ लिपियों में लिखा जाता है, लेकिन हिंदी की ये लिपियां प्रचलित नहीं हैं।
निचे हिंदी वर्णमाला के चार्ट (Hindi Varnamala Chart) दिए गये हैं. इस चार्ट में हम हिंदी वर्णमाला को पिक्चर के साथ उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि आपको समझने में आसानी हो सके

Hindi Varnamala PDF Download | हिंदी वर्णमाला पीडीएफ डाउनलोड
कई सारे छात्रों के पास इंटरनेट की अच्छी सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिस कारण उन्हें ऑनलाइन नोट्स पढ़ने में समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए हमारे द्वारा Hindi varnmala PDF तैयार करके Upload किया गया की गई है। और इसका download link भी नीचे दिया गया है। जिसे आप आसानी से download करके आप ऑफलाइन पढ़ सकते हैं।
FAQ
Q: हिंदी में वर्णमाला क्या है ?
Ans: “वर्णमाला”वर्णों को व्यवस्थित करने के समूह को कहते हैं।
Q: 52 अक्षर कौन से हैं?
Ans: लेखन के आधार पर हिंदी में 52 वर्ण होते हैं इनमें से 13 { अ,आ,इ,ई,उ,ऊ,ए,ऐ,ओ,औ,अं,अः ऋ} स्वर होते हैं तथा 39 { क ख ग घ ङ च छ ज झ ञ ट ठ ड ढ ण त थ द ध न प फ ब भ म य र ल व श ष स ह क्ष त्र ज्ञ ड़ ढ श्र
Q: हिंदी वर्णमाला मे कितने वर्ण होते है?
Ans: हिंदी वर्णमालालेखन के आधार पर हिंदी में 52 वर्ण होते हैं। और स्वर – 13, व्यंजन – 35 तथा 4 संयुक्त व्यंजन होते है।
Q: हिंदी वर्णमाला के जनक कौन थे?
Ans: कुछ लोग जगदीश सिंह दांगी को वर्णमाला का लेखक मानते हैं। लेकिन सच यह है कि अभी तक इसके बारे में संपूर्ण जानकारी किसी को नहीं है।
Q: हिंदी वर्णमाला मे स्वरों की संख्या कितनी है?
Ans: हिंदी वर्णमाला में स्वरों की संख्याकुल मिलाकर13 होती है।
अ आ इ ई उ ऊ ए ऐ ओ औ अं अः ऋ
Q: हिंदी वर्णमाला का आविष्कार कब हुआ था?
Ans: 114 ईसवी मे रोम के लोगों ने वर्णमाला को व्यवस्थित किया।
Q: हिंदी की मात्राएँ कितनी है ?
Ans: मात्रा स्वर का ही रूप होता है। जिसमे मात्राओं की संख्या 11 होती है।
Q: हिंदी वर्णमाला की खोज किसने की थी?
Ans: हिंदी वर्णमाला देवनागरी लिपि से लिया गया है। देवनागरी लिपि की खोज किसने की थी, यह आपको जानना चाहिए।
Q: बारहखड़ी मे कितनी मात्राएं होती है?
Ans: इसको बारहखड़ी इसलिए कहा जाता है कि क्योंकि इनमें अक्षरों के ऊपर 12 मात्राओं को लगाया जाता है। इसलिए इसको बारहखड़ी बोला जाता है।
Q: संयुक्त व्यंजन कौन से हैं?
Ans: हिंदी वर्णमाला में संयुक्त अक्षर 4 होते हैं।
1. क्ष ,2. त्र ,3. ज्ञ ,4. श्र
Q: अंग्रेजी वर्णमाला के जनक कौन है?
Ans: अंग्रेजी वर्णमाला के जनक जोशी चौरस है।
ये भी पढ़े
Pakshiyonke Naam | Birds Name In Hindi and English
उ, ऊ की मात्रा के शब्दहिंदी में | U Ki MatraKeShabdin Hindi
Self-Attested का क्या मतलब होता है | Self-Attested Meaning in Hindi
क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया | Clean India Green India